प्याज खाने और छूने से होने लगती है खुजली की समस्या, तो कहीं ये 'अनियन एलर्जी' तो नहीं?

प्याज के बिना आज हम किसी भी मांसाहारी है या शाकाहारी खाने की कल्पना मात्र भी नहीं कर सकते। पर कुछ लोगों को एक आम एलर्जी की ही तरह प्याज से एलर्जी हो सकती है। वहीं ज्यादातर लोगों को प्याज से एलर्जी के बारे में पता हूी नहीं होता है। वो कई बार प्याज के प्रति संवेदनशीलता महसूस करते हैं, पर समझते ही नहीं कि उन्हें प्याद से एलर्जी हुई है। कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने, छूने या सूंघने से प्रतिक्रिया होती है। अन्य लोगों में कच्चे और पके हुए प्याज दोनों से एलर्जी के लक्षणों का अनुभव किया जा सकता है।प्याज पौधे के जीनस एलियम का एक हिस्सा है, जो प्याज से एलर्जी के पीछे एक बड़ा कारण हो सकता है। ये एलियम कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि कैसे लोगों को प्याज से एलर्जी हो सकती है।


पहले एलर्जी और संवेदनशीलता (सेंसिटिविटी) में अंतर समझें


दरअसल प्याज से एलर्जी होना दुर्लभ है, बस इससे आपको इससे सेंसिटिविटी हो सकती है। अगर आपको प्याज से एलर्जी है, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) प्याज के प्रति नहीं, बल्कि एलियम ग्रप (allium)के किसी भी खाद्य पदार्थे से हो सकती है। ऐसे में आपका शरीर तब हिस्टामाइन जैसे रसायनों को रिलीज करके सुरक्षात्मक उपाय करता है। इसी कारण आपको प्याज काटते वक्त या खाते हुी स्किन पर रेडनस और खुजली महसूस हो सकती है।


अनियन एलर्जी 


प्याज की संवेदनशीलता या सेंसिटिविटी एक अधिक सामान्य घटना है। खाद्य असहिष्णुता (nonallergic food hypersensitivity) एक विशिष्ट प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया द्वारा नहीं, बल्कि विशिष्ट खाद्य पदार्थों, जिनसे आपको इंफेक्शन पचाने में असमर्थता होती है उसके कारण होता है। फूड एलर्जी आमतौर पर खाद्य एलर्जी की तुलना में कम गंभीर प्रतिक्रिया का कारण बनती है। अगर आप प्याज के प्रति आप सेंसिटिव हैं, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कुछ एलर्जी के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है।


अनियन एलर्जी के लक्षण


अगर आपको प्याज से एलर्जी है, तो आप एक या अधिक आंतरिक या बाहरी लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। ये हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। लक्षण शुरुआत के संदर्भ में भी भिन्न हो सकते हैं।कुछ लोग प्याज खाने, छूने या सूंघने पर तुरंत लक्षणों का अनुभव करते हैं। अन्य लोगों में ये कुछ देर में अपने आप ठीक हो सकता है।


प्याज एलर्जी के लक्षणों में शामिल हैं:


 


  • शरीर पर कहीं भी दाने

  • मुंह में झुनझुनी या खुजली

  • होंठ, चेहरे, जीभ या गले में सूजन

  • नाक बंद

  • सांस लेने मे तकलीफ

  • मतली और उल्टी

  • दस्त

  • पेट दर्द

  • ऐंठन

  • गैस

  • चक्कर आना 


अगर आपको गंभीर प्रतिक्रियाएं होती हैं, जैसे कि उल्टी या गैस्ट्रिक संकट जो सांस रोकता हो, चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ आदि तो आपको तत्काल डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए। कुछ उदाहरणों में, आप प्याज के  संपर्क में आने के बाद कुछ दिनों तक इन लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर की देखभाल की भी आवश्यकता हो सकती है।


खाद्य पदार्थ जो प्याज से एलर्जी का कारण बन सकते हैं


अगर आपको प्याज से एलर्जी है, तो आपको खाद्य पदार्थों और पौधों से भी एलर्जी हो सकती है, जिनमें समान प्रकार के प्रोटीन होते हैं। इसे क्रॉस-रिएक्टिविटी के रूप में जाना जाता है।इस श्रेणी के खाद्य पदार्थों में खाद्य एलियम शामिल हैं, जैसे कि लहसुन, चाइव्स, स्कैलियन और शैलोट्स। इसके अलावा-




    • कच्चे प्याज से

    • सलाद खाने से

    • दैनिक मांस खाने से

    • सूप और सॉस

    • चिकन, मांस या सब्जी शोरबा इत्यादि

    • सुगंधित चीजों से

    • एलियम जीन से बाकी चीजें

      अनियन एलर्जी का इलाज 


      सबसे प्रभावी प्रकार का उपचार आपकी एलर्जी की प्रतिक्रिया की गंभीरता पर निर्भर करता है। इसके अलावा कुछ उपायों को आप अपना सकते हैं।



      • प्याज को ग्लव्स पहन कर काटें।

      • कच्चा प्याज खाने से बचें।

      • खुजली वाली जगहों पर एलोविरा जेल लगा लें।

      • हाइड्रोकोर्टिसोन क्रीम के इस्तेमाल से आप खुजली और सूजन को कम कर सकते हैं।

      • गंभील लक्षणों को महसूस करने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।





Popular posts
मध्य प्रदेश: 21 दिन के लॉकडाउन का पहला दिन / नवरात्रि के पहले दिन मैहर शक्तिपीठ का दरबार सूना, सागर में अंतिम यात्रा में शामिल हुए सिर्फ परिजन
प्रिंट मीडिया से बात / प्रधानमंत्री ने कहा- संकट के समय में वह जनता में जागरूकता लाने और सरकार को फीडबैक देने के लिए कड़ी बनें
प्रिंट मीडिया से बात / प्रधानमंत्री ने कहा- संकट के समय में वह जनता में जागरूकता लाने और सरकार को फीडबैक देने के लिए कड़ी बनें
Nora Fatehi Birthday: 'डांस क्‍वीन' नोरा फतेही कैसे हैं इतनी फिट और फाइन, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट
भोपाल / कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट किया